गाज़ीपुर: गाजीपुर में नाबालिग से दरिंदगी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 14 साल की सजा और ₹40 हजार का अर्थदंड
गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो के न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने आरोपी शशिपाल को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी। साल 2017 के इस सनसनीखेज मामले में...