जखनिया: मुहर्रम से पहले शहर में DM-SP ने ताजिया स्थलों और जुलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर के रजदेपुर क्षेत्र में ताजिया रखने वाले स्थानों और पारंपरिक जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।