बिशुनपुरा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अमितेश कुमार मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अमितेश पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित कादल गांव गया हुआ था। वहां से अपने घर लौटने के दौरान मझिआंव थाना क्षेत्र के गहिड़ी गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अमितेश के सिर और