भोगांव: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 27 गांवों में भूमि अधिग्रहण तेज, प्रशासन 30 मई तक बैनामा प्रक्रिया पूरी करने में जुटा
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। आगामी 30 मई तक किशनी और भोगांव तहसील के 27 चिन्हित गांवों में जमीन खरीद (बैनामा) की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांवों का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं।