बिंदकी: बिंदकी में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन भजन उपदेशक जगत वर्मा ने कहा- ओम का नाम सबसे बड़ा है
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन रविवार की सुबह 9:00 बजे मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन हुआ। हवन पूजन उपरांत भजन उपदेश कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें भजन उपदेशक जगत वर्मा ने भजन के माध्यम से बताया कि ओम का नाम सबसे बड़ा है।