पनागर: जनभावना का सम्मान: बड़ा पत्थर क्षेत्र से हटेगी शराब की दुकान, विधायक ने दिया 24 घंटे का आश्वासन
बड़ा पत्थर क्षेत्र में हाल ही में खोली गई एक नई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर स्थानीय विधायक को एक ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय निवासी ललिता कोल और दिनेश रजक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दुकान के समीप ही बच्चों का पार्क, एक दुर्गा मंदिर और ऑटो स्टैंड स्थित है