नन्हा सा दिल बाल ह्रदय जांच एवं निवारण को लेकर पूरे झारखंड में इको कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अस्पताल पलामू में शुक्रवार को शिविर लगाई गई। कैंप सुबह 8 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चला। इस क्रम में दर्जनों बच्चों इको हार्ट कार्डियक स्क्रीनिंग की गई। इससे पहले कैंप की शुरुआत पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।