हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चार केंद्रों से 280 किसानों से खरीदा गया 20260 क्विंटल गेहूं, पीसीएफ केंद्रों में उठान शून्य, खरीद ठप
सुमेरपुर कस्बे में संचालित चार गेहूं खरीद केंद्रों में 30 अप्रैल तक 280 किसानों से 20 हजार 260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्रों में गेहूं डंप होने से खरीद प्रवाहित हो रही है। बुधवार को दो केंद्रों में खरीद ठप मिली। जबकि दो में तौल हो रही थी। चारों केंद्रों में 1274 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है। कस्बे में इस वर्ष विपणन शाखा के द