कासगंज: सोरों साहब रोड पर स्थित निजी गेस्ट हाउस में काम करते समय वेटर करंट की चपेट में आकर हुआ मृत
घटना कोतवाली सोरों क्षेत्र के सोरों सहावर रोड पर स्थित गेस्ट हाउस में हुई। जहां 20 वर्षीय दीपक वेटर का काम कर रहा था। तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक करंट लगने से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेजा है। जानकारी शनिवार दोपहर 3 बजे मिली।