कांके: झारखंड के सभी 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश बिजली की चेतावनी
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार 4 जुलाई को राज्य के सभी 24 जिलों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावन