गभाना: गभाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना पुलिस ने सिकंदपुर भुकरावली में भाई-बहन पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोप है कि 23 जुलाई की शाम सागर ने योगेंद्र कुमार के घर में घुसकर उनकी बेटी व बेटा पर चाकू से हमला किया था।