कुंभराज के घाटाखेड़ी गांव में 16 नवंबर को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके भाई चाचौड़ा पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह इंजीनियरों की टीम लेकर पहुंचे। पार्वती काली सिंह चंबल लिंक परियोजना डैम की समीक्षा बैठक की। पूर्व सीएम ने दितलवाड़ा से घाटाखेड़ी डैम बनने के आरोपो को खारिज किया। प्रस्तावित बड़े बांध को जरूर से ज्यादा बताया, तीन-चार छोटे बांध बनाने का सुझाव दिया।