जगाधरी: यमुनानगर: RTA कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, मौके से रिकॉर्ड कब्जे में लिया
अंबाला से पहुंचे अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर आज कार्यालय में रेड की गई। जहां से मौके से रिकॉर्ड को कब्जे में लिया गया है। जांच करने के बाद अगर कहीं पर कोई कमी पाई जाती है तो कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जब तक टीम कार्यालय में रही तब तक लोगों में और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।