फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पलिया में सड़क के किनारे मिला ट्रक ड्राइवर का शव, ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका
फतेहाबाद के ग्राम पलिया में सड़क के किनारे एक ट्रक ड्राइवर का शव पड़ा हुआ मिला मृतक की नाक से खून बह रहा था। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्रक ड्राइवर के ब्रेन हेमरेज से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।