कैराना: कांधला क्षेत्र में जसाला गांव के युवक की गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद के बाद हत्या की गई, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Apr 27, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मोनू पंजोखरा के निकट रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिला था, जिसका एक पैर कटा हुआ था। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां मृत्यु हो गई थी। सोमवार की शाम करीब चार बजे एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मोनू व उसके दोस्त शुभम और सचिन ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हुआ।