नगरी: सोनामगर गांव में खेतों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, मुख्य मार्ग तक पहुंची आग
Nagri, Dhamtari | Jun 10, 2026 मिली जानकारी के अनुसार सोना मगर गांव में किसानों द्वारा खेतों में लगाई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। ऐसे में राहगीरों को चलने में काफी परेशानी हुई। साथ ही धुंए के कारण हादसे का भी अंदेशा बना हुआ था। वहीं लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि खेतों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।