पंचकूला: खेतपुराली गांव के नजदीक धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, वीडियो आया सामने
पंचकूला जिला के गांव खेतपुराली के नजदीक अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन बिलकुल बेखबर हुआ बैठा है। आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अवैध खनन किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार बताया यह भी जा रहा है की वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की टीम के द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया।