एटा: गांव दौलपुरा निवासी धनीराम पर पुरानी रंजिश के चलते हमला, खेत में काम करते समय दो नामजद लोगों ने फाबड़े से किया घायल
Etah, Etah | Jun 18, 2026 एटा जिले के मालवन थाना क्षेत्र के दौलपुरा गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला किया गया। खेत में काम कर रहे धनीराम पुत्र जय सिंह को दो नामजद लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी बाजू में चोट आई है। जानकारी के अनुसार, धनीराम गुरुवार को अपने खेतों में मक्का की फसल काटकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दो व्यक्तियों ने पुरानी