छत्तीसगढ़ में रावघाट तक पहली बार रेल पहुँची, नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में रावघाट रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है। नई रेल सेवाओं से बस्तर और दूरस्थ जनजातीय इलाके राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के मुख्य केंद्रों से जुड़े। रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोको मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई।