शाहपुर: शाहपुर शासकीय महाविद्यालय के विकास को मिली नई दिशा, जनभागीदारी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
Shahpur, Betul | Jun 24, 2026 बुधवार को शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में जनभागीदारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नितिन मेहतो ने की। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर श्री प्रपंजन आर. एवं विधायक मौजूद रही।