जबलपुर: गोहलपुर में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में बदमाशों ने सरेआम युवक को मारी तलवार, कानून व्यवस्था तार-तार
गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीनगर झुग्गी बस्ती में 5 से 6 हमलावरों ने एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक को घेरकर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए थाने पहुंचा, जहां शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे परिजनों ने मीड