कलान: ग्राम अविचारपुर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, थाने में दी गई तहरीर, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के अविचारपुर गांव में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थिनी फूलमती उर्फ पिन्की ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी कल्लू के बच्चे उसके दरवाजे के सामने गंदगी करते थे। विरोध करने पर 24 अप्रैल की सुबह कल्लू और उसकी पत्नी कोमल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की.