आगर के नए बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे विवाद हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट हुई। फरियादी सोहेल पिता लियाकत की रिपोर्ट पर आगर कोतवाली पुलिस ने अमन और रईस के विरुद्ध मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया।