सूरतगढ़: रेलवे ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी, 45.50 लाख से होगी कार्रवाई, आंदोलन की चेतावनी के बाद
सूरतगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए नगरपालिका ने 45.50 लाख रुपए के टेंडर जारी किए हैं। करीब दो साल से खराब सड़क से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। कांग्रेस नेताओं की आंदोलन चेतावनी के बाद कार्रवाई हुई। टेंडर खुलते ही री-कारपेटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार शाम बताया कि पालिका टेंडर की कॉपी दिखा दी है।