जैतपुर: एनएच-43 पर दुर्घटना में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बुढार थाना क्षेत्र के लालपुर में एनएच-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुकेश साहू की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर हाईवे बाधित रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।मामले में पुलिस शनिवार सुबह 8 बजे से जांच कर रही है।