कन्नौज: पाल चौराहा के आगे कानपुर रोड पर मौजूद पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप, बोतल में लेकर कोतवाली आया युवक
कन्नौज से कानपुर रोड पर पाल चौराहा के पास मौजदू पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में शिवम पाल नामक युवक के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिवम अपने हाथ में बोतल के अंदर भरकर मिलावटी पेट्रोल लेकर पहुंचे थे जहां पर उनके द्वारा पंप पर पानी मिला पेट्रोल बेचने का दावा किया गया है।