कन्नौज में बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव का मामला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। विद्युत पोल में आ रहे करंट को लेकर शिकायत की गई थी जिस पर कार्रवाई नहीं हुई।