मऊरानीपुर: लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊरानीपुर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई, कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू
लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊरानीपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने नगर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना सुरक्षा मानकों वाले कोचिंग सेंटर संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।