कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में मनबढ़ों ने ठेले वाले के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर, पुलिस ने किया केस दर्ज
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के रेलवे परिसर में गन्ने का जूस बनाने वाले दिव्यांग घनश्याम साहनी को, चार की संख्या में जुटे मनबड़ो ने मारपीट कर घायल कर उसका सिर फोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और तहरीर दिया, पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी है और न्याय का भरोसा दिलाया है।