गया टाउन सीडी ब्लॉक: रिश्वत मांगने के आरोप में गया के चंदौती थाना के SI ललन प्रसाद साह को आईजी विकास वैभव ने किया निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में गया के चंदौती थाना में पदस्थापित एसआई ललन प्रसाद साह को निलंबित किया गया है।मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने आरोप सही पाए जाने पर निलंबित किया है।इसके साथ हीं विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।चंदौती थाना कांड संख्या 221/26 के अनुसंधान के दौरान दारोगा पर अभियुक्तों से पैसे मांगने का आरोप लगा था।