बारां: शहर के ऑटो रोड भूलभुलैया चौराहे के पास 22 चक्का ट्रोला अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुसा, बाइक सवार बाल-बाल बचे
Baran, Baran | Apr 7, 2026 शहर के अटरू रोड भूल भुलैया चैराहे के पास बालाजी भोजनालय के पास गुरूकृपा आॅटोडील में शनिवार देर रात को 22 चक्का ट्रोला अनियंत्रित होकर जा घुसा। जिससे पास में खडी एक बाइक पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। ड्राईवर ट्रोले को मौके पर ही छोड भागा। पुलिस भी मौके पर पहुंची।