महसी: बल्दूराम टेपरा में शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़ी शिवलिंग, मुकदमा दर्ज; नई स्थापना से हालात काबू में
खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार ग्राम पंचायत के बल्दूराम टेपरा गांव में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम की।