मुज़फ्फरनगर: वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया, भूसे से भरे ट्रकों पर पुलिस-आरटीओ ने चलाया डंडा, 9 वाहनों के ₹2 लाख के चालान
मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर भूसे से भरे ओवरलोड वाहनों के कारण लग रहे जाम को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। वायरल वीडियो और शिकायतों के बाद सीओ मंडी राजू कुमार साव के नेतृत्व में परिवहन विभाग, यातायात और नई मंडी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। 9 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि बिना नंबर प्लेट वाले एक वाहन को सीज किया गया। करीब 2 लाख रुपये के चालान किए गए हैं।