कोलायत: तेज आंधी-तूफान और बारिश से कोलायत क्षेत्र में भारी नुकसान, 250 से अधिक बिजली के पोल गिरे
कोलायत क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्रभर में बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए तथा बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई गांवों में देर रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।