7 महीने से गैरहाजिर SI पूजा रघुवंशी के वायरल वीडियो पर SP का जवाब
SP बोले—ड्यूटी जॉइन कर अपना पक्ष रखें, दस्तावेजों की जांच के बाद होगा नियमानुसार निराकरण
अशोकनगर। सब-इंस्पेक्टर पूजा रघुवंशी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद अशोकनगर SP राजीव कुमार मिश्रा ने मामले पर सफाई दी है।
SP के मुताबिक, पूजा रघुवंशी करीब 7 महीने से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। गैरहाजिरी के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल दस्तावेज विभाग को भेजे थे। मई में उन्हें मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था, जहां परीक्षण के बाद 10 दिन आराम की सलाह दी गई थी।
SP का कहना है कि निर्धारित अवधि के बाद भी SI ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुईं और व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष भी नहीं रखा। हालांकि, उनके मेडिकल दस्तावेज विभाग को मिलते रहे।
वायरल वीडियो में उठाए गए मुद्दों पर SP ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के बजाय विभाग में उपस्थित होकर ड्यूटी जॉइन क�
Indore, Indore | Sep 4, 2026