मोतिहारी: नयागाँव पानशाला चौक पर एक किराना दुकान में अज्ञात चोरो ने की चोरी
नयागाँव पानशाला चौक के एक किराना दुकान में अज्ञात चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली है। दुकानदार नयागाँव दुमापुर निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि रविवार को रात्रि करीब 8 बजे दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार को सुवह दुकान पर आया तो दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे नगद 14 हजार रुपये एवं करीब 16 हजार का किराना समान अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ली गयी है।