मोतिहारी: बिजधरी ओपी के समीप कैम्प लगाकर पुलिस ने किया वाहन जाँच
बिजधरी ओपी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ओपी प्रभारी के नेत्तृत्व मे एंटी क्राइम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर ओपी के समीप कैम्प लगाकर दो पहिया वाहनों को रोक कर कागजात एवं डिक्की खुलवा कर डिक्की की जांच की गई। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने को निर्देश दिया गया।