मोतिहारी: सलेमपुर महादलित टोला मठ परिसर में लक्ष्मी किशोरी समूह तथा चम्पारण किशोर समूह की हुयी बैठक
महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत सलेमपुर महादलित टोला मठ परिसर में लक्ष्मी किशोरी समूह तथा चम्पारण किशोर समूह की बैठक की गई। इस बैठक में उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रज़ा ने बाल विवाह क्या है इसकी जानकारी दी।