शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने पंसारियान मोहल्ला के निवासी व्यक्ति को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 30, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी महताब नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।