कुनकुरी: बोड़ोकछार में हुए अंधे कत्ल का 24 घंटे में हुआ खुलासा, बहू समेत चार आरोपी गिरफ्तार
दुलदुला थाना क्षेत्र के बोड़ोकछार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में मृतक 70 वर्षीय चुगरू प्रधान की बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि सभी आरोपी आधी रात बुजुर्ग क