Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
katnicpctacademy
No video available
4
Job at Katni check our youtube "jobsupdate4u"
Katni Nagar, Katni
| Nov 15, 2022
MORE NEWS
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी,एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा, CEO जिला पंचायत ने बरही अस्पताल पहुंचकर मरीजों से चर्चा कर मिल रहे उपचार व दवाईयों की जानकारी ली। #JansamparkMP @DrMohanYadav51 #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी,एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा,DFOश्री गर्वित गंगवार ने बुजबुजा व बरही में पहुंचकर किसानों व आमजन से किया संवाद। #JansamparkMP @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #katni कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026
🔳संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर में शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न 🔳कटनी – कटनी के संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर में विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल द्वारा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा के लिए शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह निर्माण कार्य अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप किया जा रहा है। ज्ञात हो कि विधायक श्री जायसवाल ने विधायक निधि से इस कार्य के लिए 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शिवा पाठक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला, तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संतोष परोहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री चतुर्वेदी द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
🔳मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित 🔳विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा 🔳कटनी – मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 में विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को विधायक श्री संदीप जायसवाल की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय कटनी के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री जायसवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों एवं लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। *जन विश्वास अभियान शासन की प्राथमिकता* समीक्षा के दौरान विधायक ने 7 अगस्त से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास ही जन कल्याण की आधारशिला है और इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के जरिए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन का प्रतीक है, इसलिए इसके क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। *निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और कानून व्यवस्था पर सख्ती के निर्देश* विधायक श्री जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कहा गया। *ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के लिए करें भूमि आरक्षण* पंचायत एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया कि वे संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान, सामुदायिक भवन एवं अन्य जन उपयोगी कार्यों के लिए भूमि आरक्षित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवा पाठक, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में एसडीएम श्री चतुर्वेदी द्वारा विधायक श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
🔳राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण 🔳कटनी - राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टोबैको सेशेसन सेंटर के तहत जिला चिकित्सालय कटनी में चिकित्सकों एवं दंत चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एमसीएच भवन के तृतीय तल पर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) के प्रभावी उपयोग, तंबाकू छोड़ने के इच्छुक मरीजों की काउंसलिंग तकनीकों तथा उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) डॉ. चांदनी रिमझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर काउंसलर सविता सहगल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने परामर्श संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की क्षमता में वृद्धि करना तथा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रभावी मार्गदर्शन और उपचार उपलब्ध कराना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से चिकित्सकों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
Job at Katni check our youtube "jobsupdate4u" - Katni Nagar News