मोहम्मदी: ग्राम खेमसराय व सर्वांगपुर मे आबकारी टीम ने दबिश कर लगभग 200 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट कर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की
मोहम्मदी क्षेत्र मे आबकारी विभाग द्वारा दबिश की जा रही. जिसके चलते अवैध शराब कारोबारीओं में हड़काम मचा हुआ है.जहां आज मोहम्मदी क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक ह्रदय नारायण पांडे ने अपनी टीम के साथ ग्राम खेमसराय व सर्वांगपुर थाना पसगवां में कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर दबिश कर लगभग 200 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट करते हुए लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की.