मोहम्मदी: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कई इलाकों में जाकर लोगो से गुड मॉर्निंग बोलकर,साइबर अपराध से बचाव की जानकारी बताई.
मोहम्मदी क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.जिसके चलते मोहम्मदी कोतवाली पुलिस लोगो के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए लगातार लोगो से संपर्क में लगी है.जहां आज कई इलाकों में पुलिस बल ने लोगों से संवाद स्थापित कर गुड मॉर्निंग बोलकर उनका हाल-चाल जाना एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी.