मोहम्मदी: मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में अब दिखेगी भाजपा पार्टी की वीडियो वैन, वैन के जरिए मोदी सरकार का होगा प्रचार प्रसार.
आचार संहिता लागू होने के बाद मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में लगे राजनीतिक बैनरों व प्रचार सामग्रियों को प्रशासन ने हटवा दिया था.जिसके बाद आज आयोग से परमिशन मिलने के बाद अब क्षेत्र में भाजपा की वीडियो वैन करेगी मोदी सरकार का प्रचार प्रसार.वीडियो वैन के जरिए मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की जनता को भाजपा की योजनाओं व उपलब्धियां दिखाने व बताने का काम करेगी ये वीडियो वैन.