मोहम्मदी: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना पसगवां पुलिस ने कई इलाके में पैदल गस्त किया.
थाना पसगवां इलाके मे आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से करने के लिए नियमित रूप से संवेदनशील इलाकों में एवं मतदान केन्द्रो पर पुलिस द्वारा डोमिनेशन किया जा रहा है.जहां आज थाना पसगवां पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तथा आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए पैदल गस्त किया.