मखदुमपुर: बराबर पर्यटन थाना पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
बराबर पर्यटन थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। रविवार के दिन 4 बजे थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुल्तानपुर पुल के समीप घेराबंदी कर जब्त किया ।