राजगढ़: बनारसी देवी राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजगढ की छात्राओं ने पुलिस थाना का भ्रमण कर पुलिस कार्यप्रणाली को जाना
Rajgarh, Churu | Apr 16, 2026 राजगढ़ थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विशेष रूप से साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया और कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा अपराध की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखेंगे।