कटंगी: सामाजिक एनिमेटरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जनपद पंचायत कटंगी कार्यालय में CEO को सौंपा ज्ञापन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
जनपद पंचायत कटंगी के समस्त सामाजिक एनिमेटरों ने शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक कर्वे को ज्ञापन सौंपते हुए शासन से विभिन्न मांगें रखीं। इसके अलावा सामाजिक एनिमेटरों ने मंदसौर में 25 जनवरी 2024 को पंचायत से घर वापसी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत आयुषी कुंवर व रीवा के रामदयाल कौल को श्रद्धांजलि दी।