कटंगी: धान चोरी के मामले में शाखा प्रबंधक ने कलेक्टर के निर्देश पर कटंगी थाने में वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
बुधवार देर रात कटंगी क्षेत्र में धान की चोरी की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच उपरांत पुलिस ने वाहन चालक अजय टेंभरे के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। वाहन चालक पर सरकारी अनाज चोरी करने का आरोप है।