कटंगी: गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह से पहले पूर्व सांसद ने नगर परिषद कटंगी सीएमओ को लगाई जमकर फटकार
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन नगर के गांधी चौक में परंपरा अनुसार किया गया। शासन के निर्देश पर कटंगी मुख्य समारोह की वर्षों पुरानी परंपरा को बदलते हुए इस बार जनपद पंचायत अध्यक्ष के स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद ने नगर परिषद कटंगी के सीएमओ को जमकर फटकार भी लगाई।